स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान- जल्द झारखंड को मिलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी|

Spread the love

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मौके पर पहुंचकर इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय झारखंड स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी अधिनियम 2023 के तहत बनाया गया है। इसके लिए सभी सरकारी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं और राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।

मांडर प्रखंड के ब्राम्बे इलाके में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। मेडिकल यूनिवर्सिटी की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। उन्होंने इसे मांडर क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए एक बड़ा कदम बताया।

नई मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, यूनानी और होम्योपैथी जैसे कोर्स कराए जाएंगे। इससे छात्रों को अलग-अलग चिकित्सा क्षेत्रों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *