वेडिंग सीजन से पहले चढ़ा सोने-चांदी का भाव, खरीदारी से पहले चेक कर लें ताजा रेट

Spread the love

रांची : फेस्टिवल सीजन के बाद अब वेडिंग सीजन की शुरुआत हो रही है, और इस दौरान महिलाएं ज्वेलरी की खरीदारी में ज्यादा रुचि दिखाती हैं | अगर आप भी इस सीजन में सोने और चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले ताजे रेट चेक कर लें |

रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 74,550 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 78,280 रुपए रही | इसके अलावा, चांदी की कीमत भी बढ़ी है, और अब चांदी 1,03,000 रुपए प्रति किलो के भाव से बिकेगी |

सोना-चांदी के भाव में उछाल

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य और सर्राफा व्यापारी मनीष शर्मा ने बताया कि सोने और चांदी दोनों के भाव में उछाल देखा गया है | 22 कैरेट सोने के भाव में 850 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. कल सोना 10 ग्राम 73,700 रुपए में बिक रहा था, जबकि आज इसकी कीमत 74,550 रुपए हो गई है. वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में 890 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है | शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 10 ग्राम 77,390 रुपए में बिक रहा था, जो अब बढ़कर 78,280 रुपए हो गया है. चांदी की कीमत में भी मामूली बदलाव आया है, जिसमें प्रति किलो चांदी का भाव 1,03,000 रुपए हो गया है, जबकि पिछले दिन यह 1,02,000 रुपए प्रति किलो था |

वेडिंग सीजन की तैयारी

वेडिंग सीजन के मद्देनजर सोने-चांदी की खरीदारी में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, और ऐसे में दामों में ये उछाल सामान्य माना जा रहा है | अगर आप भी इस सीजन में गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये बढ़ी हुई कीमतें ध्यान में रखें और समय से पहले खरीदारी करने पर विचार करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *