टीम इंडिया के हेड कोच के लिए गौतम गंभीर आज इंटरव्यू देंगे, अप्लाई करने वाले एकमात्र दावेदार

Spread the love

नई दिल्ली : टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने वाले एकमात्र उम्मीदवार गौतम गंभीर आज जूम कॉल पर क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सामने साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगे | भारत को दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले 41 वर्षीय गंभीर का अगला मुख्य कोच बनना तय है क्योंकि मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अमेरिका-वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मई के मध्य में इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि आईपीएल फाइनल के अगले दिन 27 मई थी | नए कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 में शुरू होगा और 31 दिसंबर 2027 तक चलेगा |

CaC बोर्ड को सौंपेगे इंटरव्यू रिपोर्ट

गौतम गंभीर आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर भी हैं | सीएसी में पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं | सलिल अंकोला की जगह चयनकर्ता पद के लिए उम्मीदवार का भी साक्षात्कार लिया जाएगा. अंकोला और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दोनों ही पश्चिम क्षेत्र से हैं, इसलिए नए चयनकर्ता के उत्तर क्षेत्र से होने की संभावना है | अगरकर को पिछले साल जुलाई में नियुक्त किया गया था और उन्होंने चेतन शर्मा की जगह ली थी, जिन्होंने स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था | जब अगरकर ने पदभार संभाला था तब अंकोला पहले से ही चयनकर्ता थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *