रांची : पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं | कुछ महीने पहले 5 किलो से लेकर 14 किलो तक के सिलेंडर के दाम घटाए गए थे | इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं | नई कीमत आज यानी 1 जून 2024 से लागू हो गई है |
घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं
प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपये हो गई | नई कीमत 9 मार्च 2024 से लागू हुई | फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है | ग्राहकों को 1 जून से घरेलू सिलेंडर के लिए भी यही कीमत चुकानी होगी |
10 किलो की कीमत
पेट्रोलियम कंपनी के मुताबिक 1 मार्च 2024 को 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 693.00 रुपये थी | इसकी कीमत घटा दी गई | 9 मार्च 2024 से कीमत घटाकर 622.50 रुपये कर दी गई. जून में भी यही कीमत चुकानी होगी !