स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, प्रमंडलीय आयुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी

Spread the love

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह को लेकर आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल श्री अंजनी मिश्रा, उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिर्हसल किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाली गतिविधियों को दुहराया गया |
प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल श्री अंजनी मिश्रा ने परेड की सलामी ली एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *