Saraikela- Kharsavaan :सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना ने पूरे देश में जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी Ranking of Police Stations 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में चौका थाना को पूरे भारत में चौथा स्थान और झारखंड में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
वर्ष 2025 के सर्वे में देश के 18 हजार से अधिक पुलिस थानों में से चौका थाना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। गृह मंत्रालय हर साल देशभर के पुलिस थानों का सर्वे कर उनकी रैंकिंग जारी करता है। हाल ही में रायपुर में आयोजित DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्रालय ने इस राष्ट्रीय रैंकिंग की घोषणा की।
इस सर्वे में अपराध नियंत्रण, महिलाओं और कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों की स्थिति, थाना का बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, डिजिटल रिकॉर्ड, नागरिकों की प्रतिक्रिया, पुलिस कर्मियों का व्यवहार, मामलों का निष्पादन और चार्जशीटिंग जैसी कई अहम बातों का मूल्यांकन किया जाता है। यह सर्वे स्वतंत्र एजेंसी द्वारा किया
इस मौके पर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने चौका थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी बजरंग महतो सहित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले की पुलिस टीम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा ही लक्ष्य की भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान झारखंड पुलिस की कार्यक्षमता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।एसपी ने जिले के नागरिकों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आगे भी बेहतर और भरोसेमंद पुलिसिंग के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
