हजारीबाग में रामनवमी पूजा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Spread the love

हजारीबाग :  हजारीबाग शहरी क्षेत्र से एक बुरी खबर है, जहां बड़ा बाजार में मंगलवार की सुबह बाइक से आए अपराधियों ने रामनवमी कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को गोली मार दी है | अपराधियों ने उनके आवास के समीप ही इस कांड को अंजाम दिया है | उन्हें तीन गोलियां लगी हैं. एक गोली पेट में, जबकि दो गोली पीठ में मारी गयी है | घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये | वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं. पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गयी है | इधर, गंभीर रूप से घायल मंजीत यादव को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *