पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता बने राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव

चतरा। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता को राजद झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया। उनका मनोनयन गरीबों के मसीहा राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया। उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दी है। प्रदेश महासचिव बनने पर श्री भोगता ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी सौंपी गई हैं, उसे ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुँचाने और जनआंदोलन के माध्यम से जनता के मुद्दों को उठाने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। पूर्व मंत्री को प्रदेश प्रधान महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बधाई देने वालों में राजद महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी के अलावा राजद नगर अध्यक्ष पंकज यादव, रिंकू खान, अब्दुल्लाह अंसारी, अभिषेक निषाद, विनोद भोगता, बब्लू यादव, मुकेश भोगता, भोला वर्मा, मुकेश यादव समेत कई शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *