झारखंड में पहली बार, बैलेट पेपर से होंगे नगर निकाय चुनावl

Spread the love

झारखंड में पहली बार नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। अब तक राज्य में हुए सभी नगर निकाय चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाता रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि ईवीएम की अनुपलब्धता के कारण यह निर्णय लिया गया है। आयोग के पास मौजूद ईवीएम की उम्र पूरी हो चुकी है और जरूरत के अनुसार नए ईवीएम उपलब्ध नहीं हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने आने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर यह अहम फैसला लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि इन सभी कारणों को देखते हुए इस बार बैलेट पेपर से नगर निकाय चुनाव कराने का फैसला लिया गया है।

इसके लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता थी, लेकिन बिहार सहित झारखंड के पड़ोसी राज्यों ने ईवीएम देने से इनकार कर दिया है।वहीं, ईवीएम बनाने वाली कंपनी ने नए ईवीएम तैयार करने के लिए एक साल का समय मांगा है।

रांची में होगी बैलेट पेपर की छपाईबैलेट पेपर की छपाई के लिए प्रिंटिंग प्रेस के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अब तक बैलेट पेपर कोलकाता में छपवाए जाते थे, लेकिन इस बार इन्हें स्थानीय स्तर पर रांची में ही छापने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रिंटिंग प्रेस के चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *