गिरिडीह : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में मंगलवार की देर रात एक साथ तीन घरों में आग लग गई | जिससे घर में रखे लाखों के समान का नुकसान हो गया | नुकसान का आकलन पांच लाख के करीब बताया जा रहा है | आग का कारण बिजली के शार्ट सर्किट का बताया जा रहा है | जानकारी के अनुसार गुरहा गांव के जिन ग्रामीणों के घर में आग लगने से पांच लाख का नुकसान हुआ है | इसमें झूमन महतो, जलेश्वर वर्मा और गोवर्धन महतो शामिल है | तीनों के घर में लगी शार्ट सर्किट के कारण गोवंश का बछड़े के साथ बकरी का बच्चा जलकर राख हो गया \ साथ ही घर में रखे कपड़े और जेवर के साथ अनाज के ढेर के जलने की भी बात सामने आई |