नकली जज और फर्जी कोर्ट, विवादित जमीनों से जुड़े मामलों में कई ऑर्डर पास

Spread the love

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में एक फर्जी कोर्ट का मामला सामने आया है | ये फर्जी कोर्ट काफी समय से चल रही थी | हैरानी की बात ये है कि पेशे से वकील मॉरिस क्रिश्चन ने फर्जी जज बनकर विवादित जमीनों से जुड़े मामले में कई ऑर्डर पास किए | बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ ऑर्डर डीएम ऑफिस तक पहुंच गए | मामला तब प्रकाश में आया जब इससे जुड़ा केस अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट के जज के पास पहुंचा | फिर रजिस्ट्रार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई | पुलिस ने जांच के बाद मॉरिस क्रिश्चन को गिरफ्तार कर लिया | अहमदाबाद में फर्जी कोर्ट के इस खुलासे से हड़कंप मच गया | बताया जा रहा है कि आरोपी मॉरिस क्रिश्चन पेशे से एक वकील है | आरोप है कि उसने एक फर्जी न्यायाधीकरण बनाकर खुद को जज के रूप में पेश किया |

अहमदाबाद के भादर में सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट के रजिस्ट्रार हार्दिक देसाई ने कारंज पुलिस स्टेशन में आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई | रजिस्ट्रार हार्दिक देसाई द्वारा दायर शिकायत में यह कहा गया है कि आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के साथ ठाकोर बापूजी छनाजी के नाम पर एक आपराधिक साजिश रची | उसने खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *