दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही चुनाव आयोग की टीम, आज पतरातू में बैठक, कल जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक

Spread the love

रांची : चुनाव आयोग की टीम आज दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही है | आज पतरातू में समीक्षा बैठक होगी और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी | आयोग की टीम कल (11 जुलाई) को सभी जिलों के डीसी के साथ मतदाता पुनरीक्षण के साथ चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा करेगा। समीक्षा बैठक रामगढ़ जिला के पतरातू में होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय चुनाव आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा व नितेश व्यास झारखंड आयेंगे | उनके साथ आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद भी होंगे | आज पतरातू में बैठक के बाद टीम शाम को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और राज्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के साथ निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *