मांडर में ऑटो पलटने से आठ लोग घायल

Spread the love

रांची: मांडर थाना क्षेत्र के बूढ़ाखुखरा कोल्डस्टोर के पास एक ऑटो पलटने से आठ लोग घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब ऑटो चालक ने एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन को अनियंत्रित कर दिया | घायलों में ऑटो चालक सऊद खान, एक महिला मंगरी उराइन और छह छात्राएं शामिल हैं | जानकारी के अनुसार | ऑटो टंगरबसली से सवारियों को लेकर मंदार कि और आ रहा था | हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्राओं में लोयो की छात्रा अर्चना मिंज, तरशीला केरकेट्टा, खुशी खलखो, रितिका पलक, सकरा गांव की यमुना कुमारी और दिव्या उरांव शामिल हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को टेम्पो के माध्यम से रेफरल अस्पताल पहुंचाया | गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया। जबकि अन्य छात्राओं को मामूली चोटों के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *