गढ़वा पुलिस की पहल का असर, वृद्ध महिला के चेहरे पर 6 वर्ष बाद लौटी खुशी

Spread the love

रांची: राज्यभर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. इस कार्यक्रम का बड़ा असर गढ़वा जिला में देखने को मिला है. एक वृद्ध महिला को दलाल पिछले छह वर्षो से ठग रहा था. पेंशन का सारा पैसा निकाल कर खा जा रहा था. फिर पीड़ित महिला ने छह वर्ष के बाद पुलिस के समक्ष जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत आवेदन दी और मामला चंद मिनट में हल हो गया. वहीं, दलाल ने भी गलती स्वीकार कर एक मुस्त राशि महिला को दी. जिससे उसके चेहरे पर 6 वर्षो बाद खुशी लौटी है.

क्या है मामला
डंडई प्रखंड क्षेत्र के सोनेहारा गांव में 6 वर्षों से पेंशन का पैसा ठगी कर एक दलाल खा जा रहा था. मामला थाना तक पहुंचने के बाद दलाल ने अपनी गलती स्वीकारते हुए पुलिस के समक्ष ठगी की राशि 75000 रुपये वापस कर दिया. पुलिस के पड़ताल में आरोपी ने ठगी कर 6 वर्षों का पेंशन की राशि खाने की बात स्वीकारी. फिर फुलझड़ी कुंवर को 75000 रुपये वापस करा दिया. फुलझड़ी कुंवर के द्वारा पुनः आरोपी के ऊपर किसी भी तरह का कार्रवाई नहीं करने की लिखित देने के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया.

क्या कहा गढ़वा एसपी ने
गढ़वा एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने कहा कि जन शिकायत के माध्यम से पीड़ित महिला का आवेदन आया था. हमने इस मामले पर त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा. जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और वृद्ध महिला को आरोपी ने एक मुस्त राशि लौटा दी. जिसके बाद महिला बहुत खुश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *