लोहरदगा में एएसपी अभियान रहते डीके पांडेय ने इनकाउंटर में मारा था 5 लाख के ईनामी चंद्रभान पाहन को

रांची। स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के गढ़वा जिले के एसपी दीपक कुमार पांडेय को वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा | यह सम्मान उन्हें लोहरदगा जिले में एएसपी अभियान रहते हुए कोरगो के जंगल में हुए मुठभेड़ को लेकर मिला है | गढ़वा एसपी डीके पांडेय ने जोहार लाइव से बातचीत में कहा कि इस मुठभेड़ में माओवादी के एक जोनल कमांडर चंद्रभान पाहन को मार गिराया गया था | जबकि, एक जोनल कमांडर गोविंद बृजिया को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था | दोनों पर झारखंड सरकार ने पांच लाख का ईनाम रखा था | यह पूरी घटना वर्ष 2022 दिसंबर माह की है | उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुरुस्कार मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है ! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *