Breaking news : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर के बाद बड़ी त्रासदी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बारामती हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे का विवरण l
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया l
प्रतिक्रिया और राहत कार्य l
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपात सेवाओं की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि, इस हादसे में सभी सवारों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
चुनाव प्रचार था कार्यक्रम l
बताया जा रहा है, कि अजित पवार आज जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। उन्हें वहाँ एक जनसभा को संबोधित करना था। इसी दौरान विमान दुर्घटना का शिकार हो गया।
