झाड़ी में मिला युवक का श’व, पास ही पड़ी है बाइक

Spread the love

लातेहार : झारखंड के लातेहार और गुमला जिले की सीमा पर एक युवक का शव मिला है. यह शव कुरूंद नवाटोली के जरागी रोड के पास झाड़ी के किनारे पड़ा हुआ था. शव के पास एक मोटरसाइकिल भी देखी गई है, जिसका नंबर जेएच 07जी 9981 है.

चेहरे पर गहरे जख्म के निशान

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है, लेकिन शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मृतक के चेहरे पर गहरे जख्म हैं, जो पहचान में बाधा डाल रहे हैं. सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.

श’व की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. अधिकारियों का कहना है कि पहचान और मौत के कारणों की जानकारी जल्द ही हासिल करने की कोशिश की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *