SSP की अनुशंसा पर DC ने की कार्रवाई, अरगोड़ा चौक स्थित लिकर बार का लाइसेंस सस्पेंडl

Spread the love

Ranchi : यह कदम रांची एसएसपी राकेश रंजन के अनुशंसा के आधार पर उठाया गया। अरगोड़ा चौक स्थित एक लिकर बार में बार-बार हो रहे विवाद और मारपीट के मामलों को गंभीरता से लेते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बार का लाइसेंस सस्पेंड कर दी है।

पुलिस ने आशंका जताई कि ऐसे विवाद किसी भी समय बड़े कानून-व्यवस्था संकट का रूप ले सकते हैं और अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर बार की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की गई थी।

एसएसपी ने अपने प्रतिवेदन (ज्ञापांक-18430, दिनांक 23.11.2025) में बताया कि अरगोड़ा चौक का मार्ग बेहद व्यस्त रहता है और इस सड़क से विशिष्ट, अतिविशिष्ट तथा माननीय व्यक्तियों का नियमित आना-जाना होता है। ऐसे संवेदनशील मार्ग पर स्थित लिकर बार में संचालक द्वारा ट्रांसजेंडर समूहों को बुलाकर डांस कार्यक्रम और डांस क्लब आयोजित किए जा रहे थे, जिनके दौरान कई बार लड़ाई-झगड़े की घटनाएं सामने आईं।

प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक व्यवस्था से समझौता करने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए डीसी ने उत्पाद अधिनियम की धारा-42 के तहत अरगोड़ा चौक स्थित लिकर बार की अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *