दुर्गा पूजा में चक्रवाती तूफान की खलल, झारखंड, बिहार, बंगाल समेत 11 राज्यों में होगी भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

Weather Forecast Today : झारखंड, बिहार, बंगाल समेत देश के लगभग 11 राज्यों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है | इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाली साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब भी मौजूद है | इसके कारण समुद्र तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान की संभावना है |  मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है | हालांकि, दिल्ली में मानसून विदाई ले चुका है, जिससे तापमान बढ़ने की उम्मीद है |

इन राज्यों में इस सप्ताह भारी बारिश

पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश,  जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक

विशेष चेतावनी

  • बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं |
  • असम और मेघालय में 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है |
  • अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है |

नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़

नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार के 12 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं | गंडक और कोसी नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है | कोसी नदी के बैराज खोले जाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, और प्रभावित क्षेत्रों से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है |

झारखंड  बंगाल में बारिश का अलर्ट

झारखंड में 2 अक्टूबर से बारिश का सिलसिला जारी रहेगा | मौसम विभाग ने 3 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना जताई है | वहीं, पश्चिम बंगाल में 10 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है, जो दुर्गा पूजा के दौरान हो सकता है | इन सभी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक उपाय करने की सलाह दी जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *