क्रिकेट :184 रन की मिली बढ़तइंडिया ए ने बनाए 4 विकेट पर 163 रन;

Spread the love

India A vs England Lions 2nd Unofficial Test Match Live Score: इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट 6 जून से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में हो रहा है। इस मैच में इंडिया ए ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। इंडिया की दूसरी पारी में कुल बढ़त 184 रन की हो गई है। क्रीज पर अभी ध्रुव जुरेल 6 रन जबकि नितीश रेड्डी एक रन बनाकर नाबाद हैं।इंडिया ए की दूसरी पारी, केएल राहुल, अभिमन्यु के अर्धशतकइंडिया ए की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही और पहली पारी में फेल रहे यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में भी सिर्फ 5 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। केएल राहुल ने दूसरी पारी में 51 रन बनाए और आउट हुए। कप्तान अभिमन्यु ने 68 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 80 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। करुण नायर ने 15 रन की पारी खेली और क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए।

Team India A की ओर से खलील अहमद ने लिए 4 विकेट

इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 327 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर इंडिया ए को 21 रन की बढ़त मिली। इससे पहले इंडिया ए ने पहली पारी मे 348 रन बनाए थे। इंग्लैंड लायंस की तरफ से पहली पारी में इमिलियो गे ने 71 और टॉम हेंस ने 54 रन की पारी खेली। वहीं इंडिया ए की तरफ से पहली पारी में खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और तुषार देशपांडे को 2-2 जबकि तनुष कोटियाद और नितीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।इंडिया ए के लिए पहली पारी में केएल राहुल 116 और ध्रुव जुरेल ने 52 रन बनाए। करुण नायर ने 40 और नितीश कुमार रेड्डी ने 34 रन बनाए थे जबकि पहली पारी में इंग्लैंड लायंस की तरफ से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *