कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने गोविंदपुर में किया जनसंपर्क अभियान, मिला जीत का भरोसा

Spread the love

धनबाद : गोविंदपुर के गोसाईडीह बैंककोलोनी में अनुपमा सिंह ने जनसंपर्क अभियान किया | इस दौरान मानस यादव के नेतृत्व में समर्थकों ने उनका स्वागत फूल-मालाओं से किया | कांग्रेस प्रत्याशी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ सभी लोगों का अभिवादन किया | इस बीच लोगों में प्रत्याशी को लेकर काफी उत्साह देखा गया | महिलाओं के उमंग देखते ही बन रहा था |

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया. कांग्रेस प्रत्याशी ने रोजगार, श्रमिक न्याय व उच्च उत्पादकता के अपने दोहरे लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए औद्योगिक और श्रम कानून में आवश्‍यक सुधार लाएगी | प्रत्याशी ने कहा कि महिलाओं का यौन शोषण उत्पीड़न अधिनियम-2013 को सख्‍ती से लागू किया जाएगा | अनुपमा सिंह लोगों से कांग्रेस के पक्ष मतदान करने की अपील की एवं केंद्र में इंडी महागठबंधन की सरकार बनाने के योगदान का आह्वान किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *