चतुर्थवर्गीय कर्मियों को रखा गया प्रोन्नति से वंचित, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

Spread the love

बोकारो : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज  झारखण्ड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ अनुमंडल शाखा बेरमो तेनुघाट जिला बोकारो की बैठक बेरमो (तेनुघाट) कार्यालय परिसर में हुई | जिसकी अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश झा ने की | अनुमंडल मंत्री देवराज पासवान ने संघ की गतिविधियों से अवगत कराया | उन्होंने कहा कि संघ के आह्वान पर दो सूत्री मांगों को लेकर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन निर्धारित है | जिसमें बेरमो तेनुघाट अनुमंडल से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचना है | प्रदेश महामंत्री सपन कुमार कर्मकार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड गठन उपरांत बिहार के सेवा संहिता एवं एवं नियमों का झारखण्ड द्वारा अंगीकृत किया गया है | फिर भी इन नियमों की अनदेखी कर राज्य के योग्यताधारी चतुर्थवर्गीय कर्मियों का अभी तक उनका देय पद प्रोन्नति से वंचित रखा गया है, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है | सच्चाई ये है कि बिहार से ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग के रिक्त पद पर वरीयता एवं योग्यता के आधार पर प्रोन्नति दी जाती रही है | झारखंड सरकार के अनदेखी के कारण अल्प वेतन कर्मी सुविधा के लिए तरस रहे हैं |

ये भी है मांग

  • छठे वेतन पुनरीक्षण कमिटी में मुफसिल में कार्यरत कर्मियों को उत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोन्नति ग्रेड पे में इजाफा करने का अनुशंसा किया गया था, जिसके आलोक में झारखण्ड सरकार ने तृतीय वर्ग के कर्मियों को यथा-लिपिक संवर्ग को पूर्व से ही मिल रहे प्रोन्नति व्यवस्था में बदलाव किया. चतुर्थवर्गीय कर्मी जो राज्य सरकार के कर्मचारियों में सबसे पिछले पायदान पर कार्यरत हैं, इन्हें पूर्व से मिल रहे प्रोन्नति से वंचित किया जा रहा है |
  • झारखण्ड विधान सभा के बजट सत्र में माननीय विधान सभा सदस्यों द्वारा भी राज्य के योग्यताधारी चतुर्थवर्गीय कर्मियों के लंबित प्रोन्नति के उठाये गये प्रश्न पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था | संघ द्वारा पूरे राज्य विभिन्न जिले के चतुर्थवगीय कर्मचारियों के दयनीय स्थिति से मुख्यमंत्री के साथ-साथ माननीय विधान सभा सदस्यों को भी अवगत कराते मांग पत्र समर्पित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है |
  • तमाम विभागों में कार्यरत नियमित चतुर्थवर्गीय कर्मियों को वरीयता एवं योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पदों पर एक मुश्त पद प्रोन्नति प्रदान किया जाय | (झारखण्ड गठन के बाद से चतुर्थवर्गीय कर्मियों का वर्ग-4 से वर्ग-3 में पद प्रोन्नति लंबित है |)
  • चतुर्थवर्गीय कर्मियों का न्यूनतम ग्रेड पे 2400/ रू० निर्धारित किया जाय |
  • ये रहे मौजूद
  • प्रदेश महामंत्री साथी सपन कुमार कर्मकार, अनुमंडल मंत्री देवराज पासवान, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश झा, संयुक्त जगतपति पासवान, रामशंकर शर्मा, कामदेव कुमकर, हरेराम प्रसाद, सकुंतला देवी, सस्ती कुमार, मीरा देवी, पार्वती देवी, रमेश मरांडी, गणेश दस, राम दास, सूरज कुमार, हेमलाल यादव, विजय कुमार मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *