बोकारो: सीआईएसएफ जवान उमेश दास की मौत बुधवार को सड़क दुर्घटना में हो गई | घटना सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास की है | सीआईएसएफ जवान उमेश दास ड्यूटी के बाद अपने आवास लौट रहे थे | इस बीच उनकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक (जेएच 09 ए जेड 9770) ने जोरदार टक्कर मार दी | जिससे कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई | घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया | जवान उमेश दास को तत्काल बीजीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है !
