रांची : मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में पहली बार महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया है | दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे | सरकार के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया है | कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना और महिला नागरिकों के लिए पुलिसिंग को अधिक स्वागतपूर्ण बनाना है | एक महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति से महिलाएं अपनी समस्याओं को बिना हिचकिचाहट के साझा करने के लिए प्रोत्साहित हों | साथ ही महिला अधिकारी की ज़िम्मेदारी में, कोई महिला अपनी समस्याओं को स्वतंत्र रूप से बताने से हिचकिचाएंगी नहीं !