मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन: ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Spread the love

Ranchi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दीl

इस अवसर पर बापू वाटिका में भजन मंडली के कलाकारों द्वारा बापू के प्रिय भजन और रामधुन प्रस्तुत की गई, जिसे सुनकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोग भाव-विभोर हो गए।मीडिया को संबोधित करते हुए माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्मृति शेष स्वर्गीय शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है और उनका नाम सदैव अमर रहेगा।वहीं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गांधी जी का व्यक्तित्व, जीवन दर्शन, त्याग और संघर्ष पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समृद्ध राज्य, विकसित देश और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व वाली दुनिया का निर्माण संभव है।इस अवसर पर मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *