बिना सुरक्षा निकले सड़कों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रांची का औचक निरीक्षण,

Spread the love

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, सड़क की स्थिति और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री आज बिना सुरक्षा के ही निकल पड़े थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड के हर शहर में आवागमन सुगम हो और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलें। उन्होंने सड़क जाम, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। समावेशी और खुशहाल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीएम सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि शहरों के विकास कार्य सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने चाहिए। आम लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में किसी तरह की परेशानी न हो,उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर शहर को सुरक्षित, सभी वर्गों के लोगों को सम्मान के साथ बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें, यही सरकार का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *