पटना : गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद गोलंबर के पास चैती छठ का अर्घ्य देकर घर लौट रही तीन महिलाओं को ट्रक ने रौंद दिया है | इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है | जबकि दो महिला घायल हो गई है | हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार है |
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को तीन महिलाएं स्कूटर पर सवार होकर जा रही थीं | ये महिलाएं चैती छठ पर्व के समापन के दिन मानिक चंद तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने घर लौट रही थीं | इसी क्रम में बेउर मोड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मार दी | ट्रक के नीचे आकर एक महिला की मौत हो गयी | घटना की जानकारी मिलते ही गर्दनीबाग थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची | मामले की जांच की गई | वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया |