रांची : रांची के चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने एक बार फिर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। यह निर्णय समिति की बैठक में लिया गया। अध्यक्ष रमेश सिंह को सभी पदाधिकारी और सदस्यों की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारी और सदस्यों का भी स्वागत किया गया। चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की सर्वसम्मति से पुरानी कमिटि को भंग कर वर्ष 2025 की नई कमेटी घोषित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जैनेन्द्र प्रसाद ने की। संवाददाता सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा उत्सव के दौरान होने वाले पूरे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस वर्ष भी चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति सनातन संस्कृति का पूजा पंडाल दर्शन करने आए दर्शनार्थियों को बोध करते हुए जीवन से लेकर मृत्यु चक्र का चित्रण प्रस्तुत करेगा। साथ ही पूजा के दौरान धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगा। नई कमेटी में मुख्य संरक्षक : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य सभा सांसद-दीपक प्रकाश, केंद्रीय रक्षा राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, पूर्व उप मुख्यमंत्री-सुदेश कुमार महतो, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा सह अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य-आशा लकड़ा, विधायक – सी पी सिंह, राज्य सभा सांसद – आदित्य साहु, राज्य सभा सांसद-प्रदीप वर्मा, संस्थापक सदस्य -जैनेन्द्र प्रसाद, संरक्षक -संदीप बर्मन, डॉ राजेश गुप्ता, विनय कुमार सिंह, कमलेश कुमार अरोरा सहित अन्य पदों पर सदस्यों का चुनाव किया गया।
