मधुबनी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 5 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

Spread the love

पटना: मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक महादलित नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है | इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है | पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है |

घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के पास जन्माष्टमी का मेला लगा हुआ था | पीड़िता मेला देखकर वापस अपने घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए पांचों युवकों ने उसे रोककर दुष्कर्म किया और घटनास्थल से फरार हो गए | पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और अपने माता–पिता को पूरी घटना की जानकारी दी | इसके बाद उसके माता–पिता ने तत्काल मधेपुर थाना अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू को इस घटना की सूचना दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है | घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *