तुलसी पूजन से पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को मिलता है संरक्षण : सरयू राय l

Spread the love

Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने कहा कि तुलसी का पौधा मानव जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण तीनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। तुलसी के पत्तों का सेवन या उसका अर्क पीने से अनेक प्रकार के रोगों में लाभ मिलता है।जिस स्थान पर तुलसी का पौधा लगाया जाता है, वहां का वातावरण स्वच्छ और शुद्ध बना रहता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में भले ही हजारों औषधीय पौधे मौजूद हैं, लेकिन तुलसी का स्थान सबसे अलग और विशिष्ट है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पूरे परिवेश को भी शुद्ध बनाती है। सरयू राय एग्रिको में योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित तुलसी पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे, सरयू राय ने कहा कि तुलसी ऐसा पौधा है, जिसमें असंख्य औषधीय गुण समाहित हैं। सामान्य स्वास्थ्य से लेकर सर्दी, खांसी, जुकाम और छींक जैसी समस्याओं में तुलसी के प्रभावी परिणाम देखने को मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष 25 दिसंबर को योग वेदांत सेवा समिति की ओर से आयोजित तुलसी पूजन समारोह सराहनीय है और इसका दायरा और बढ़ाया जाना चाहिए। सरयू राय ने कहा कि सनातन परंपरा के अनुरूप तुलसी पूजन का आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है। ऐसे आयोजनों से आम लोगों में हमारी प्राचीन परंपराओं की महत्ता का संदेश जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विधिवत रूप से तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना की गई और आरती संपन्न हुई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना जाता है, इसी कारण उन्हें विष्णुप्रिया भी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *