रांची : धनबाद के वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के भांजा गुल खान की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई | मंगलवार को उसका शव भूली थाना क्षेत्र के आर मोड़ पर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला | सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है | शव को SNMMCH ले जाया गया है | फहीम के भाई शेर खान ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए !
