BREAKING : तीसरे दिन कल्याणपुर गांव में मिली ट्रेनी पायलट की बॉडी

जमशेदपुर: चांडिल डैम में गिरे विमान की खोजबीन तीसरे दिन भी जारी है | इसी दौरान कल्याणपुर गांव से बड़ी खबर आ रही है | यहाँ पर ट्रेनी पायलट सुब्रतो दत्ता का बॉडी मिला है | ट्रेनी पायलट का बॉडी मिलने से स्पष्ट हो गया कि ग्रामीणों ने जो बातें बोली थी वो सच है |

भारतीय नौसेना की टीम चांडिल पहुंच कर डैम में शुरू किया सर्च अभियान

चांडिल डैम में लापता हुए विमान व दो पायलट की खोजबीन के लिए देर रात लगभग 2 बजे भारतीय नौसेना की टीम कई उपकरणों के साथ रांची एयरपोर्ट पहुंची | बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में उतरने के पूरी टीम सड़क मार्ग से चांडिल पहुंची | गुरुवार सुबह से नौसेना की टीम लापता ट्रेनी विमान और पायलट की खोज में सर्च अभियान डैम में चला रही है |

रक्षा राज्य मंत्री से आग्रह किया था जिला प्रशासन ने
जिला प्रशासन के आग्रह पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने अधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया | इसके बाद नौसेना ने सक्रियता दिखाई है | बुधवार की देर शाम विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंचेगी | रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए रवाना होगी | कल सुबह से नौसेना की पूरी टीम चांडिल डैम में उक्त एयरक्राफ्ट की खोज शुरू करेगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *