रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे पार्थिव शरीर, गोवा के नाइट क्लब में झारखंड के तीन युवकों की मौ’तl

Spread the love

Ranchi : हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के शव सोमवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाए गए, जहां उनका इंतजार कर रहे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गोवा के एक नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने की घटना में झारखंड के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों में गम का माहौल

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। शवों के पहुंचने पर परिजनों में मातम फैल गया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की भी मौजूद रहे। अचानक हुई इस घटना से दोनों जिलों में शोक का माहौल है। मृतकों में रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो सगे भाई प्रदीप महतो और विनोद महतो सहित खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने परिवारों की मदद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *