जुलूस में नाचने वाले थानेदार के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, बर्खास्त करने की मांग

Spread the love

रांची : दुमका सांसद नलिन सोरेन के विजय जुलूस में नाचने वाले थानेदार के खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग पहुंची | भाजपा ने थानेदार को बर्खास्त करने की मांग की |  प्रदेश भाजपा के न्यायिक मामले के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आयोग पहुंचा था | श्रीवास्तव ने कहा कि 5 जून को जब दुमका लोकसभा सीट के विजयी प्रत्याशी का विजय जुलूस निकाला जा रहा था उसमें नाला विधानसभा के कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे का सार्वजनिक नाच चल रहा था | उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसी पुलिस पदाधिकारी का इस प्रकार किसी विजय जुलूस मे नाचने की यह पहली घटना है |

प्रत्याशी को जीताने के लिए क्या-क्या डीलिंग हुई यह भी सार्वजनिक होना चाहिए

श्रीवास्तव ने कहा कि दरोगा जी जब अपने उम्मीदवार के जीतने पर इतना नाचे तो चुनाव के दौरान अपने पसंदीदा उम्मीदवार को जीताने के लिए क्या-क्या डीलिंग किये यह भी सार्वजनिक होना चाहिए | कहा कि थाना प्रभारी का काम विजय जुलूस मे विधि-व्यवस्था देखने का होता है न की विजय जुलूस में नाचने का |

थानेदार के तीन महीने का कॉल डिटेल निकालने की मांग

उन्होंने कहा कि किस प्रकार झामुमो ने प्रशासन का उपयोग चुनाव में किया है यहा उसका उदाहरण मात्र है | अब तो जरूरत है की झामुमो एवं कांग्रेस के सभी पांचों जीते प्रत्याशियों के विजय जुलूस का वीडियो मंगाया जाय ताकि पता चले की कौन-कौन प्रशासन के पदाधिकारी नाच रहे हैं | श्रीवास्तव ने आयोग से थाना प्रभारी सुरेश दुबे के पिछले तीन महीने का कॉल डाटा और व्हाट्सएप चैट भी मंगाने का आग्रह किया है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *