चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त; विक्रेता भी हुआ गिरफ्तार

Spread the love

रांची : विधानसभा चुनाव के मध्य नजर मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में देर रात मनोहरपुर पुलिस ने कई अवैध शराब ठिकानों में छापेमारी कर घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया हैं | एसडीपीओ जयदीप लकड़ा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराना मनोहरपुर गांव के शंकर भंज व दामोदर सुरीन के घर पर अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जाती है, जिसके आधार पर देर रात पुलिस द्वारा छापेमारी की गई |

अंधेरे का फायदा उठाकर दामोदर सुरीन फरार

इस दौरान दोनों के घरों से भारी मात्रा में कई ब्रांडों के विदेशी शराब बरामद किया गया | जिसकी अनुमानित राशि 15,130.80 रुपया बताई जा रही हैं | जिसे विधिवत रूप से जब्ती सूची बना कर जब्त कर लिया गया हैं | साथ ही उन्होंने बताया कि अभियुक्त शंकर भंज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया हैं | जबकि दामोदर सुरीन ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया | वही मनोहरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर और अवैध रूप से शराब बेचने वाले ठिकानों पर छापेमारी में जुट गई हैं | मौके पर पुलिस निरिक्षक रणविजय शर्मा, थाना प्रभारी अमित खाखा, जेएसआई मयंक प्रसाद, राजेश कुमार यादव, अर्जुन कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे |

जब्त शराब

1) किंग फिशर बीयर (650ml) 30 बोतल

(2) गॉड फादर बीयर (650ml) 42 बोतल

(3) किंग फिशर कैन बीयर (500 मिली) 20 बोतल

(4) रॉयल स्टेज विशकी (180ml) 06 बोतल

(5) मैकडॉवेल्स विशकी (180ml) 13 बोतल

(6) Mc.Dowells Rum (180ml) 03 बोतल

(7) मैकडॉवेल्स विशकी (750ml) 01 बोतल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *