
पटना: लालू परिवार पर लगे नौकरी के बदले जमीन से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. आपको बता दे कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को फ़िलहाल इस मामले में मामूली राहत देते हुए कोर्ट ने दोनों पिता-पुत्र को 18 सितंबर तक तलब करने का आदेश टाल दिया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 सितम्बर को होगी. दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट को लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की ओर से दाखिल की गई इससे पहले की पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेना था, जिसे पिछली सुनवाई में 13 सितम्बर तक टाल दिया गया था. इस मामले में विशेष न्यायाधीश विशाल गोगेन ने अब इस पर 18 सितम्बर की अगली तारीख तय की है
