रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगा है | झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है | भाजपा में शामिल होने की प्रक्रिया को झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने पूरा किया |
कांग्रेस से इस्तीफा और नई शुरुआत
भाजपा में शामिल होने से पहले मानस सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया | उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को एक चिट्ठी लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी संबोधित किया | सिन्हा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि उन्होंने 27 साल कांग्रेस के लिए समर्पित किए, लेकिन उन्हें कभी भी उनके काम का सही मूल्यांकन नहीं मिला | उन्होंने कहा, “मेरे काम की यहां कोई कीमत नहीं है | यह चौथी बार है जब पार्टी ने मुझे अपमानित किया है | अब मुझे अपने बारे में सोचने का वक्त आ गया है |”
