श्री सती सावित्री माता की भादो अमावस्या महोत्सव भक्तिमय के साथ मनाया गया

Spread the love

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज रांची के तत्वाधान में आदिशक्ति श्री सती सावित्री माता जी (कोटड़ी वाली) का एक दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव मारवाड़ी ब्राह्मण भवन रांची के प्रथम तल्ला मे हर्षोल्लास एवं भक्तिमय के साथ मनाया गया। महोत्सव में आदिशक्ति माताजी का सुगंधित पुष्पों से अलौकिक नयनाभिराम श्रृंगार,अखंड मंगल पाठ, भजन जागरण, छप्पन भोग महाप्रसाद का आयोजन किया गया,महोत्सव दोपहर 2:30 बजे से श्री गणेश पूजन एवं मंगल पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखंड मंगल पाठ जयपुर राजस्थान की माँ की लाडली श्रीमती सरोज तोसावर् ( सोनी) ने सुमधुर भजनों के साथ सावित्री मंगल पाठ प्रस्तुत कर महिलाओं को खूब झुमायी, तत्पश्चात अखंड ज्योत प्रज्वलित कर छप्पन भोग महाप्रसाद का भोग लगाया गया, शाम 6 बजे से रांची के प्रसिद्ध भजन गायक मदन मोहन सोनी एंव मनीष सोनी ने भजनों की अमृत वर्षा की तथा अपने मधुर भजनों के गंगा प्रवाहित कर दादी जी के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी। भक्तगण दादी दादी बोल दादी सुन लेसी.., आओ मां आओ मां आओ मां भक्तों के घर कभी आओ मां.., नारायणी लियो अवतार बधाई सारे भक्तों ने.. किस्मत का खोल देते ताला जी सालासर के बालाजी..आदि भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हो दादी जी के नाम की खूब मस्ती लूट रहे थे। एवं खूब झूमे, महोत्सव में रांची की धार्मिक संस्थाएं श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट, श्री हनुमान मंडल भी पधारी, मारवाड़ी स्वर्णकार समाज द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों एवं रांची के सभी बुजुर्ग गणमान्य व्यक्तियों विजय दनवार, बनवारी लाल, गजानंद जी, दयानंद जी, रुकमानंद जी, जगदीश जी,ओम मदन जी, शिवप्रसाद सोनी को अंग वस्त्र एवं दादी जी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
देर रात सामूहिक रूप से महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
महोत्सव सफल बनाने मे ओम प्रकाश सोनी, प्रतीक सोनी, किशन सोनी, कन्हैया सोनी, विष्णु सोनी, नारायण सोनी, गोपाल सोनी, प्रेम सोनी, सोनू सोनी, मदन मोहन सोनी, मनीष सोनी, अमित तोसावर, वीरेंद्र तोसावर, मनीष तोसावर सहित पूरा स्वर्णकार परिवार अपना भरपूर योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *