गिरिडीह : गौ तस्करों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस लगातार अभियान चला रही है | रविवार की रात भी निमियाघाट पुलिस ने सूचना पर 40 गौ को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है | गिरिडीह एसपी दीपक कुमार को मिली गुप्त सूचना पर निमियाघाट पुलिस ने कार्रवाई की | पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है | हालांकि, गौ तस्करी में जुड़े तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गए | पुलिस ने कंटेनर से करीब 40 गौ को कत्लखाना जाने से पूर्व मुक्त कराया है | बताया जाता है कि यह कंटेनर कोलकाता जाने के लिए निकला था |
बिहार में गौ को लोडकर कोलकाता जा रहा था कंटेनर
एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा जप्त कंटेनर (आरजे 10 जीबी 5809) बिहार स्थित मोहनिया से लोड हुआ था | मोहनिया में बड़े पैमाने पर गौ तस्करी चल रही है | मोहनिया से लोड होकर गाड़ी को झारखंड के रास्ते कोलकाता भेजा जा रहा था | लेकिन, समय पर सूचना मिली और पुलिस टीम ने कार्रवाई कर पकड़ लिया है | इस करवाई में गाड़ी मालिक सह चालक को पकड़ा गया है | गिरफ्तार चालक का नाम शहनवाज खान है |
निमियाघाट पुलिस ने अब तक 1400 गोवंश कराया है मुक्त
गिरिडीह एसपी ने कहा कि निमियाघाट पुलिस की गौ तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है | तस्करी की सूचना पर पुलिस कार्रवाई कर गायों को मुक्त करा रही है | उन्होंने कहा कि निमियाघाट पुलिस ने अब तक 1400 से अधिक पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा कर सकुशल अपने कब्जे में लिया है !