2024 का विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा : बड़कुंवर

Spread the love

रांची : 2024 का विधानसभा चुनाव झारखंड राज्य की दशा और दिशा तय करेगा | भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अभी से लग जाएं | विगत 10 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि ने क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट लिया, लेकिन क्षेत्र की जनता विकास से कोसों दूर है | ये बातें भाजपा प्रत्याशी बड़कुंवर गागराई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही | उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने वोट दिया, इसके बदले में उनको कुछ नहीं मिला | आधारभूत संरचना दूर की बात स्वास्थ्य व्यवस्था हो, शिक्षा हो या शुद्ध पेयजल की बात हो, क्षेत्र की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है | उन्होंने कहा कि हमारे पास संसाधन होने के बावजूद भी इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है | हमारे युवा पलायन कर दूसरे राज्यों में नौकरी करने जा रहे हैं | उचित जवाब देने का अब सही समय आ गया है. जनप्रतिनिधि जनता को 10 वर्षों का हिसाब दें | झारखंड की सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई थी | जनता के बीच किए गए एक भी वादे पूरे नहीं हुए हैं | इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक जगन्नाथ नायक, अशोक कुमार, तुम्बिल, डमरू दर बारिक, तपन बारिक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *