अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले बाबूलाल, जनता की कमाई लूटने वाले बख्से नहीं जायेंगे

Spread the love

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने हाजिर होने के लिए 9 समन भेजे थे. लेकिन जिसके रग रग में भ्रष्टाचार बसा हो, वो आखिर कैसे ईडी के प्रश्नों का सामना कर सकता है. साथ ही कहा कि आज के घटनाक्रम से यह सिद्ध हो गया है कि हमारे देश की न्याय व्यवस्था किसी के सामने नतमस्तक नहीं होती, चाहे वह व्यक्ति कितने भी ऊंचे पद पर क्यों ना हो.

बाबूलाल ने कहा कि 9 बार समन की अवहेलना करने के बाद, जब ईडी ने कार्रवाई की और गिरफ्तारी हुई, तो यह सिद्ध हो गया कि कानून के सामने सभी समान हैं. न खायेंगे न खाने देंगे’ के दृढ़ संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चुन चुनकर सभी भ्रष्टाचारियों को उनकी सही जगह (जेल) तक पहुंचाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *