रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज रांची पहुंचे | रांची एयरपोर्ट से वे सीधे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए हैं | उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होना है | सूत्रों के अनुसार, NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला पहले ही तय हो चुका है | आज की प्रेस वार्ता में इस फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा की जाएगी, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की रणनीति स्पष्ट होगी | राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह वार्ता NDA के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है |
