बैंकिंग सेक्टर में अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। इस भर्ती के तहत कुल 514 पद भरे जाएंगे। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये पद मिडिल मैनेजमेंट और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड के हैं, जिनमें आकर्षक सैलरी और करियर ग्रोथ के अच्छे अवसर मिलेंगे। पद मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 और स्केल-3 के साथ सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-4 में भरे जाएंगे। । यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें बैंकिंग और क्रेडिट हैंडलिंग का अनुभव है
योग्यता और अनुभव
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना चाहिए। इसके साथ ही क्रेडिट प्रोसेसिंग या संबंधित क्षेत्र में अनुभव अनिवार्य है।
- स्केल-2 के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव
- स्केल-3 के लिए 5 साल का अनुभव
- स्केल-4 के लिए 8 साल का अनुभव जरूरी है
आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। स्केल-2 के लिए उम्र 25 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
