असामाजिक तत्वों ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगाई आग, चार वाहन जलकर राख

Spread the love

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा के पीछे एक होटल के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी | इस घटना में चार बाइक जलकर राख हो गई है | घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है | आग लगने से अफरातफरी मच गई | लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया | हालांकि  तब तक तीनों बाइक और एक स्कूटर जलकर राख हो गए | सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है | पुलिस असामाजिक तत्वों की तलाश में जुट गई है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *