बिहार में एक और म’र्डर, कोर्ट जाते वक्त वकील को गोलियों से भून डाला

Spread the love

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक वकील की वहचान सहरसा नगर परिषद के बरियारपुर गांव निवासी दुलारचंद शर्मा के रूप में की गयी है. दुलारचंद शर्मा को दो गोलियां मारी गई हैं. एक सिर और दूसरी गोली कमर के पास मारी गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. उनकी हत्या के बाद जिले के अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता दुलारचंद शर्मा सोमवार सुबह आठ बजे सहरसा न्यायालय के लिए घर से निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा गांव के पास अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. अज्ञात लोगों ने उनपर एक के बाद एक दो राउंड फायरिंग की. गोली लगने से जख्मी अधिवक्ता को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद सहरसा रेफर कर दिया गया. लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

क्या कहती है पुलिस

मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है. अपराधियों की पहचान की जा रही है. दुलारचंद शर्मा के साथ एक अन्य युवक भी था. जिससे पूछताछ चल रही है. परिजनों ने भी हत्या के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है. जल्द ही इस मामले का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *