रांची : झारखंड में मानसून की एंट्री हो गई है | पलामू को छोड़कर सभी जिलों के लोगों को गर्मी से राहत भी मिलने लगी है | वहीं कई जिलों का पारा 40 डिर्गी के नीचे हो गया है | रविवार को सबसे अधिक गर्मी पलामू में पड़ी | यहां का तापमान 40.2 डिग्री सेसि रहा | पलामू के साथ-साथ गढ़वा का तापमान भी 40 डिग्री सेसि के पार रहा | वहीं, सबसे अधिक बारिश भी गोड्डा जिले में हुई |
अब बात करे रांची के मौसम की तो यहां हल्की धूप के साथ बादल छाये रहे | मौसम विभाग ने सोमवार को पूरे राज्य में हल्की बारिश की संभावना जतायी है | साथ ही 25 जून को भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है | वहीं 26 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है | 27 को उत्तर-पूर्वी जिलों के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है |
कई इलाकों में वज्रपात के भी आसार जताए गए हैं | इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अपील की है कि ऐसी स्थिति में किसी पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के आस पास न रहें | बल्कि किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं | बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है | वहीं हवा की गति भी सामान्य से तेज चलेगी | बता दें कि मॉनसून संताल परगना के बाद अब कोल्हान पहुंच गया है | कोल्हान वाले जिलों में मॉनसून अरब सागर से चलनेवाले टर्फ से आया है | मौसम विभाग ने कहा है कि धीरे- धीरे मॉनसून पूरे राज्य में अपना असर दिखायेगा |