Dumka : आज एसीबी की टीम ने कारोबारी नवीन पटवारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, नवीन पटवारी श्रवण जालान के साले हैं। दुमका में विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है।
इस कार्रवाई से जुड़े मामले में जांच आगे बढ़ रही है और अधिकारी अभी और सबूत जुटाने में लगे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले कल एसीबी ने श्रवण जालान के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।
