पटना : बिहार में आए दिन अजीबो गरीब घटनाएं होती रहती है | वहीं गोलीबारी और फायरिंग तो आम है | इस बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है | जहां तीसरी क्लास का बच्चा पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया | इतना ही नहीं उसने अपने ही क्लास में पढ़ने वाले बच्चे पर फायरिंग कर दी | जिससे कि वह घायल हो गया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है | बता दें कि मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 16 स्थित एक बोर्डिंग स्कूल का है | नर्सरी क्लास में पढ़ने वाला एक छात्र ने बुधवार की सुबह स्कूल में गोलीबारी की | जिसमें तीसरी क्लास का एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया | मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित संत जॉन बोर्डिंग स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ने वाला एक छात्र अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंच गया | बुधवार को उक्त छात्र ने अपने बैग से हथियार निकाला और उसी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र पर गोली चला दी | गोली बच्चे के बाएं हाथ में लगी | वह बाल-बाल बच गया | बताया जा रहा है कि बच्चा स्कूल में अपने पिता की पिस्टल बैग में रखकर ले जा रहा था | पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है !
