Gurugram Fire : हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में शुक्रवार देर रात एक मकान में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए | सभी मृतक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे और बिहार के निवासी थे |
क्या है मामला
आग शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे लगी | प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है | मरने वालों में नूर आलम, मुस्ताक, अमन और साहिल शामिल हैं, जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है | बताया जा रहा है कि एक मृतक की शादी हाल ही में हुई थी और उसकी पत्नी तथा बच्चे दिवाली के त्योहार पर घर गए थे | चारों मृतक इस मकान में किराए पर रह रहे थे |
स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने की कोशिश की जा रही है | इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है | सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए स्थानीय लोग प्रार्थना कर रहे हैं |