पार्ट टाइम जॉब का आफर देकर महिला से ठग लिए 30 लाख, एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

रांची: अगर आपको भी कोई ऐसा आफर दे कि इंस्टाग्राम में वीडियो को लाइक और उसका स्क्रीन शॉट लेकर भेजें | जिससे कि आपको काफी पैसे मिलेंगे | बस इस चक्कर में ही रांची की एक महिला फंस गई | इतना ही नहीं इस चक्कर में 29.94 लाख रुपए ठग लिए | पीडित महिला ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है | मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की और दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया | साइबर अपराधी का नाम रवि शंकर है और वह नई दिल्ली का रहने वाला है | पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं |

बता दें कि रवि ने महिला से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर स्क्रीनशॉट भेजने को कहा | साथ ही कहा कि ये पार्ट टाइम जॉब होगा | जिसके लिए महिला को टास्क दिया जाने लगा | हर टास्क के पैसे मिलने लगे | इसके बाद साइबर अपराधी ने टास्क और हाई रेटिंग के लिए टेलीग्राम आईडी @Alyssa के जरिए महिला से संपर्क किया | इस टेलीग्राम प्रोफाइल के जरिए दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए उन्हें अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करने को कहा | इसके बाद उन्हें एक वेबसाइट अकाउंट बनाने को कहा गया | जहां महिला द्वारा किए गए निवेश का लाभ दिखाई देता था | लेकिन महिला को उससे कोई लाभ नहीं मिला. 29.94 लाख रुपये की ठगी के बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *